बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

बिना मन के भी मसल दिए जाओगे

मनुष्य ने शायद ही कभी
चींटियों को दाना उठाते देखकर
यह सोचा होगा
कि असंख्य चींटियों के खाने से
मनुष्य पर कोई खाद्य संकट आ सकता है।

उसी तरह ईश्वर ने भी
पृथ्वी इतनी विशाल बनाई है
कि असंख्य मनुष्य
और असंख्य चींटियाँ
एक साथ इसमें रह सकें।

ईश्वर की दृष्टि में
असंख्य मनुष्य और असंख्य चींटियाँ
एक समान हैं —
जैसे मनुष्य के लिए चींटी,
वैसे ही ईश्वर के लिए मनुष्य।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें